फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नकदी और गहने लेकर दो बच्चों की मां हुई लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव से दो बच्चों की मां घर से जेवर, 53 हजार रुपये व बैंक की पासबुक के साथ लापता हो गई। गांव मलिकपुर निवासी जोनी पर शादी का झांसा देकर उसे अगवा करने का आरोप लगा है। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 32 वर्षीय पत्नी तीन दिसंबर को किसी काम से घर से बाहर गई थी। मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। घर की जांच करने पर जेवर, 53 हजार रुपये व बैंक की पासबुक गायब मिली। जांच के दौरान उसे पता चला कि उसकी पत्नी को गांव मलिकपुर निवासी जोनी शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें