पानीपत। रिफाइनरी रोड पर लोहा पुल के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना सदर पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। काबड़ी गांव के महताब सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन मीना निवासी असंध, करनाल अपने बेटे विक्रम के साथ शुक्रवार को पानीपत आई थी। वह दूसरे भाई की दुकान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होकर शाम करीब छह बजे वापस लौट रही थी। थाना सदर क्षेत्र में रिफाइनरी रोड पर लोहे के पुल पर उनकी बाइक को सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मीना और विक्रम घायल हो गए। मीना को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया।
जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में महिला की मौत की सूचना पर सदर थाने की पुलिस भी नागरिक अस्पताल में पहुंच गई। थाना सदर पुलिस के प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है। आरोपी बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।