फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर मां बेटे को पीटा, दंपती पर केस दर्ज

Thu, 26 Jun 2025 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की थापर कॉलोनी में घर में घुसकर मां बेटे पर हमला कर घायल कर दिया। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने कॉलोनी के ही दंपती पर मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थापर कॉलोनी निवासी अनुज भल्ला ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 जून को शाम सात बजे वह अपनी मां अनिता के साथ घर पर मौजूद था। इस दौरान विनीत सैनी और उसकी पत्नी शेफाली घर पर आए। आरोपियों ने आते ही उनके साथ बहस शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उससे मारपीट की। जब उसकी मां उसे छुड़वाने आई तो आरोपियों ने उसे भी पीट कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। तबीयत ठीक होने पर पुलिस को शिकायत दी गई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें