फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर से नकदी व गहने चोरी, व्यक्ति पर केस दर्ज

Thu, 26 Jun 2025 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। फर्कपुर क्षेत्र की प्रहलाद पुरी कॉलोनी में चोरों ने एक घर में घुसकर 20 हजार रुपये की नकदी व सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मकान मालिक ने एक युवक पर घर से नकदी व आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्रहलादपुरी कॉलोनी निवासी मनप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 जून को रात 10 बजे वह किसी काम से घर से बाहर गया था। करीब एक घंटे के बाद जब 11 बजे वह वापस लौटा तो घर में रखा सामान बिखरा मिला। जांच करने पर घर से 20 हजार रुपये की नकदी, सोने की बालियां, अंगूठी, चांदी की पाजेब, उसकी पत्नी का पर्स, ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य सामान गायब मिला। जांच करने पर उसे पता चला कि कॉलोनी के ही आमिर ने उसके घर में चोरी की है। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें