फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: टेनिस टूर्नामेंट में 200 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Thu, 13 Feb 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। आठवां बलराज गुप्ता मेमोरियल सीनियर्स टेनिस टूर्नामेंट 22 व 23 फरवरी को करवाया जाएगा। जिसमें पूरे देश से करीब 200 वरिष्ठ खिलाड़ी भाग लेंगे। टूर्नामेंट को लेकर जगाधरी यमुनानगर टेनिस एसोसिएशन की बैठक बुधवार को सेक्टर-17 स्थित जिमखाना क्लब में हुई।
बैठक में टूर्नामेंट की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। यह टूर्नामेंट तेजली खेल मैदान के टेनिस कोर्ट में करवाया जाएगा। हर वर्ष यह प्रतियोगिता हरियाणा टेनिस एसोसिएशन की ओर से करवाई जाती है। बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने टूर्नामेंट को लेकर चर्चा की। एसोसिएशन अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने कहा कि बलराज गुप्ता मेमोरियल टेनिस टूर्नामेंट भारतीय टेनिस की प्रतिष्ठित बन गया है। हर साल इसमें देशभर से करीब 200 खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल अनुभव के साथ रहने व खाने की अच्छी सुविधा मिले इसके लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। टूर्नामेंट निदेशक गौरव ओबेरॉय ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट है। जिसमें देशभर से खिलाड़ी भाग लेते हैं। इस बार टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के लिए 200000 रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है।
टूर्नामेंट को और अधिक प्रतिस्पर्धात्मक और पेशेवर बनाने के लिए उच्च स्तरीय टेनिस कोर्ट्स, पेशेवर रेफरी व आधुनिक तकनीकी सहायता की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में इस बार पुरुषों के युगल वर्ग में 75, 90, 105 और 120 से अधिक संयुक्त आयु वर्ग की श्रेणियां होंगी। महिलाओं के लिए युगल मुकाबले करवाए जाएंगे। हर खिलाड़ी अधिकतम दो इवेंट्स में भाग ले सकता है।
एसोसिएशन महासचिव वरुण गर्ग ने कहा कि टूर्नामेंट में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन किया जाएगा। टूर्नामेंट सचिव सुमित गुप्ता ने कहा कि एसोसिएशन खिलाड़ियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी बाहरी खिलाड़ियों के लिए रहने और खाने की निशुल्क व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

कपिल गुप्ता ने बताया कि टूर्नामेंट के स्पॉन्सर पॉलिप्लास्टिक्स इंडस्ट्रीज और तकनीकी भागीदार टेनिस खेलो है। बैठक में सभी सदस्यों ने टूर्नामेंट को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान करण बिंदलिश, राज चावला, ललित टंडन, गुरविंद्र सिंह, डॉ. शिवेंद्र, हरविंद्र सिंह, रमन पहुजा, राहुल विज, दीपक सोंधी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें