फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे की निगरानी

Fri, 09 Aug 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस दिन रात प्लेटफार्म, रेलवे परिसर, बुकिंग कार्यालय, ट्रेनों की गहनता से जांच कर रही है। इसके लिए राजकीय रेलवे पुलिस विशेष अभियान के तहत टीम बनाकर काम कर रही है। टीम में रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।
जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम रेलवे स्टेशन परिसर की जांच कर रही है। इसके लिए सुरक्षा बल कर्मियों की गश्त व ड्यूटी बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में वीरवार को भी जीआरपी ने स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी थाना कर्मचारियों के अलावा कमांडो दस्ते ने भी प्लेटफार्म पर गश्त की। अभियान थाना प्रभारी सत्यप्रकाश के नेतृत्व में चलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों के सामान की बारीकी की गई। वहीं यात्रियों के आने और जाने संबंधित भी जानकारी ली गई। यात्रियों को सुरक्षित व सुगम सफर के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान प्लेटफार्म पर अकारण घूमते मिले लोगों से पूछताछ की गई। वहीं उन्हें चेतावनी व दोबारा ऐसा न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
इस दौरान स्टेशन पर पहुंची सभी ट्रेनों के भीतर जांच की गई। बोगी में चढ़कर सामान की जांच की। सामान रखकर दूर बैठे लोगों से सफर संबंधी पूरी जानकारी ली गई। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्लेटफार्म के साथ प्रतीक्षालय, टिकट घर, आरक्षण, पार्किंग, पार्सल घर सहित रेलवे यार्ड की में भी जांच की जा रही है। टीम के सदस्य रेलवे यार्ड व रेलवे पुल पर गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल के कंपनी कमांडर सोनी शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलर्ट है। आरपीएफ के सभी कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात है। इस दौरान जीआरपी के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से बातचीत की जा रही है और उन्हें जागरूक किया जा रहा है। ट्रेनों में आरपीएफ के गश्त करने वाले दल के सदस्यों से रिपोर्ट ली जा रही है। स्टेशन पर कड़े सुरक्षा प्रबंधन किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें