फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मैदान पर उपलब्ध होंगे मोबाइल शौचालय, एंबुलेंस और चिकित्सक दल

Sat, 11 Apr 2026 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। शहर के दशहरा ग्राउंड में रविवार को एक दिवसीय डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। पिछले रविवार को इस मैदान में हुए फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस दौरान खिलाड़ियों को शौचालय के लिए भटकना पड़ा था। खिलाड़ियों की ओर से अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाने के बाद आयोजन कमेटी टूर्नामेंट से पहले यहां सभी व्यवस्थाएं करवाने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दशहरा ग्राउंड में 12 अप्रैल को तीसरा रणजीत सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट होगा। यह जिले का पहला ऐसा टूर्नामेंट है, जो दिन और रात में खेला जा रहा है। वहीं दशहरा ग्राउंड में दशहरा मैदान में न तो खिलाड़ियों और न ही दर्शकों के लिए शौचालय की व्यवस्था है। वहीं दर्शकों के बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में पांच अप्रैल को यहां पर खेले गए डीजीएफ टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस टूर्नामेंट में जिले के साथ कालका, अंबाला, देहरादून, करनाल सहित विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। टूर्नामेंट के लिए आए खिलाड़ियों को शौचालय के लिए इधर-उधर भागना पड़ा था। कई खिलाड़ियों को मजबूरी में लोगों के घरों दरवाजे खटखटाने पड़े थे। वहीं, यहां पर एंबुलेंस और चिकित्सक की व्यवस्था नहीं थी। यह मुद्दा उठाने के बाद आयोजन समिति ने इस पर संज्ञान लिया है। आयोजन समिति सदस्य सुखविंद्र सिंह, पंकज चुघ, संदीप दत्ता, राजू भाटिया ने बताया कि नगर निगम से मोबाइल शौचालय देने की मांग की है। वहीं, यहां एंबुलेंस व चिकित्सक दल की व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें