फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी से छुट्टी कर लौट रहे तीन मजदूरों से मारपीट कर लूटे मोबाइल व 4750 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। फैक्टरी से छुट्टी कर लौट रहे तीन मजदूरों से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर उनके मोबाइल व 4750 रुपये छीन लिए। शोर मचाने पर आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना रादौर रोड पर बर्फ फैक्टरी के पास हुई। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जम्मू कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शिवम प्लाई बोर्ड जोडियो में काम करता है। उसके साथ इसी फैक्टरी में जम्मू कॉलोनी निवासी चंदू व रणजीत कॉलोनी निवासी रणजीत सिंह भी काम करते है। मंगलवार रात करीब नौ बजे वे तीनों काम खत्म करके फैक्टरी से पैदल अपने घर जा रहे थे। करीब सवा नौ बजे जब वे मलिक कांटा के सामने बंद बर्फ फैक्टरी बर्फ रादौर रोड के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए, उनके नजदीक आकर तीनों युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और उनसे मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उन तीनों के मोबाइल व पर्स छीन लिए। उसके पर्स में 250 रुपये व आधार कार्ड था, जबकि चंदू की कमीज की जेब में 2 हजार रुपये व रणजीत की पेंट की जेब में 2500 रुपये थे। उनके शोर मचाने पर आरोपी बाइक समेत वहां से फरार हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात तीन युवकों पर छीना झपटी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें