फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखो में मिशन स्कूल, जीएचएस रसूलपुर और जीएसएसएस सरावां रहे प्रथम

विज्ञापन
साढौरा में आयोजित हुई खंड स्तरीय खेलों में कबड्डी खेलते खिलाड़ी - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। गांव झंडा में आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय स्कूली खेलों के तहत हुई खोखो प्रतियोगिता में होली मिशन स्कूल, जीएचएस रसूलपुर और जीएसएसएस सरावां की टीमें प्रथम रही। जबकि कबड्डी में हाई स्कूल रसूलपुर, जीएसएसएस सालेहपुर की टीमें अव्वल रही।
खेलों के जोनल सचिव बलविन्द्र सिंह ने बताया कि इसके तहत हुई अंडर आयु14 वर्ग की खो खो में होली मिशन स्कूल की टीम पहले, सैंट मैरी स्कूल की टीम दूसरे तथा जीएमएस महमदपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर 17 आयु वर्ग की खोखो में जीएचएस रसूलपुर ने पहला, होली मिशन ने दूसरा तथा जीएसएसएस सरावां ने तीसरा स्थान पाया। अंडर 19 आयु वर्ग की खोखो में जीएसएसएस सरावां ने पहला, जीएसएसएस सालेहपुर ने दूसरा तथा डीएवी पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

अंडर 14 आयु वर्ग की कबड्डी में हाई स्कूल रसूलपुर ने पहला, होली मिशन ने दूसरा तथा जीएमएस रठाली ने तीसरा स्थान पाया। अंडर 17 आयु वर्ग की कबड्डी में जीएसएसएस सालेहपुर ने पहला, जीएसएसएस लाहड़पुर ने दूसरा तथा एसएस स्कूल ने तीसरा स्थान पाया। अंडर19 आयु वर्ग की कबड्डी में जीएसएसएस सालेहपुर ने पहला, जीएसएसएस लाहड़पुर ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

अंडर 14 आयु वर्ग की वालीबॉल में होली मिशन ने पहला, एसएस स्कूल ने दूसरा स्थान पाया। अंडर 17 आयु वर्ग में एसएस स्कूल ने पहला, जीएसएसएस सरावां ने दूसरा तथा होली मिशन ने तीसरा स्थान पाया। अंडर 19 आयु वर्ग में जीएसएसएस सरावां ने पहला, शिवालिक स्कूल ने दूसरा तथा डीएवी स्कूल ने तीसरा स्थान पाया। इन खेलों के दौरान विक्रमजीत सिंह, जगदीप गुप्ता, रामप्रकाश, प्रदीप, मैडम अनुज, मनोज, अश्वनी, सतीश, नैब, विकास सिंगला व राजेंद्र ने रेफरी की भूमिका अदा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें