Missing person's body found from canal
- फोटो : Yamuna Nagar
जगाधरी। गांव मुंडाखेड़ा से लापता 45 वर्षीय कुलबीर सिंह का शव रविवार को पश्चिमी यमुना नहर से मिला। उसकी बाइक व मोबाइल भी फतेहपुर नहर पुल के पास मिला था। इसके बाद से ही पुलिस व गोताखोर राजीव कुमार टीम के साथ नहर में उसकी तलाश कर रही थी। बुड़िया थाना प्रभारी लज्जा राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
पुलिस के अनुसार गांव मुंडाखेड़ा निवासी कुलबीर सिंह शनिवार शाम से लापता हुआ था। रातभर परिवार के लोग उसकी तलाश करते रहे लेकिन कोई पता नहीं लगा। रविवार को उसकी बाइक व मोबाइल फतेहपुर नहर के पास से मिला। जिसके बाद से ही उसके नहर में डूबने की आशंका जताई जा रही थी। पहले गोताखोर राजीव ने अपनी टीम के साथ तलाश शुरू की। बाद में प्रशासन की टीम नाव लेकर नहर में उतरी और शव को तलाशा।