फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खाली प्लॉट में मिला एक सप्ताह से लापता युवती का शव

Mon, 24 Apr 2023 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की मधु कॉलोनी से एक सप्ताह पहले लापता युवती का शव रविवार देर शाम छोटी लाइन पर साई होंडा ऑटोमोबाइल एजेंसी के पीछे खाली प्लाट में मिला। सब बुरी तरह से गली साड़ी अवस्था में था। लोगों ने प्लाट से दुर्गंध आती महसूस की तो वहां जाकर देखा। लोगों ने देखा कि प्लाट में किसी युवती का शव गली सड़ी अवस्था में पढ़ा था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना रामपुरा पुलिस चौकी में दी। मृतक युवती की पहचान मधु कॉलोनी रामपुरा निवासी 19 वर्षीय कोमल के तौर पर हुई। कोमल नगर निगम के सफाई कर्मचारी सोनू कुमार की बेटी है। सोनू के पास केवल तीन बेटियां हैं। जिस युवती का शव मिला वह उनकी सबसे बड़ी बेटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। मृतका का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह कराया जाएगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मधु कॉलोनी रामपुरा निवासी कोमल 17 अप्रैल से लापता थी। वह तीन-चार दिन से छोटी लाइन पर एक सैलून में ब्यूटी पार्लर का काम सीखने के लिए जाती थी। 17 अप्रैल की सुबह भी वह काम पर गई थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। इस पर कोमल के पिता सोनू कुमार ने 18 अप्रैल को रामपुरा पुलिस चौकी में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि युवती की मौत कैसे हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें