फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुराचार, मां ने चुप कराया

Thu, 10 Jul 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बालकुंज में रहने वाली किशोरी ने मां पर अपने प्रेमी से उसके साथ दुराचार करवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता गर्मी की छुट्टियों में बालकुंज से घर गई थी।
विज्ञापन


लौटने पर पीड़िता ने आपबीती बालकुंज के काउंसलर को बताई। उन्होंने इसकी सूचना चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को दी। कमेटी सदस्य ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी तीस वर्षीय युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता की मां को भी नामजद कर लिया है।


थाना शहर यमुनानगर पुलिस को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी सदस्य राजगोपाल ने शिकायत दी कि हमीदा निवासी नाबालिग लड़की का कई बार शारीरिक शोषण किया गया है। राजगोपाल के मुताबिक पीड़िता अपने पिता की मृत्यु के बाद से बालकुंज में रहती है। एक जून को गर्मी की छुट्टियों में अपने घर गई थी। 6 जुलाई को वह बालकुंज लौटी तो वह अकेली बैठी रो रही थी।
विज्ञापन


इस पर काउंसलर ने उससे इसका कारण पूछा। काउंसलिंग में पीड़िता ने बताया कि करीब 30 वर्षीय युवक का उसके घर आना जाना है। इस दौरान युवक ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुराचार किया। जब उसने मां को बताया तो उसने उसे चुप रहने और किसी को न बताने की बात कही। पीड़िता ने आरोप लगाया उस दिन के बाद युवक आए दिन उनके घर आने लगा और मौका पाकर उसके साथ दुराचार करने लगा।

काउंसलर ने इसकी सूचना जिला बाल संरक्षण अधिकारी को दी। बाल संरक्षण अधिकारी ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को इस बारे में सूचित किया। इस पर कमेटी ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पीड़िता की मां सहित आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


काउंसिलिंग में हुआ खुलासा
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी सदस्य राज गोपाल ने बताया कि बालकुंज में रहने वाले बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाता है। छुट्टियों में घर गए बच्चों के लौटने पर उनसे घर बीताए दिनों के बारे में पूछा जाता है। पीड़िता के आने पर जब वह अकेले में रोने लगी तो काउंसलर को यह सहज नहीं लगा। कांउसिलिंग के दौरान उसने आपबीती बताई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें