फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरकार पर आरोप लगाने से नाराज हुए मंत्री बेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कष्ट निवारण समिति की बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार बेदी फरियादी की ओर से सरकार पर आरोप लगाए जाने से नाराज हो गए। उन्होंने सरकार की योजनाएं गिनवाकर फरियादी को सरकार पर आरोप न लगाने की दी नसीहत दी और अपने शब्द वापस लेने को कहा। मंत्री बेदी ने गधौली कलां में नाका लगाकर अवैध वसूली के आरोप के मामले में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को दूसरी जगह पर पुल का निर्माण करने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा जब दूसरा पुल बन जाएगा इसे नाका भी खत्म हो जाएगा। बुधवार को हुई इस बैठक में गधौली कलां गांव के मोड पर लगे नाके का मामला उछला ही नहीं बल्कि फरियादी को खुद भी मंत्री की नाराजगी का सामना करना पड़ा। दरअसल, बैठक के दौरान बात तब बिगड़ गई जब गधौली कलां गांव के शिकायतकर्ता कुलदीप ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के सामने अपने ही गांव के सरपंच पर टोल प्लाजा के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर गांव के मोड पर नाका लगाकर अवैध वसूली का आरोप लगाया।
फरियादी ने यहां तक आरोप लगाते हुए कह दिया इस अवैध वसूली को न तो पुलिस और न ही प्रदेश सरकार रोक पर रही है। इस मंत्री बेदी फरियादी पर नाराज हो गए। उन्होंने कहा उनकी सरकार को ऐसा न बोलिए। उनकी सरकार क्या-क्या कार्य कर रही बारी-बारी से मंत्री ने फरियादी को योजनाएं गिनवाकर नसीहत देते हुए उन्हें अपने शब्द वापस लेने को कहा। साथ ही पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को दूसरी जगह पर पुल का निर्माण करने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा है। कष्ट निवारण समिति की बैठक में 19 परिवाद आए, जिनमें से 14 का निपटान और पांच को अगली बैठक के लिए लंबित रख लिया गया है।
विज्ञापन

बता दें अंबाला-जगाधरी हाईवे पर गधौली गांव में टोल प्लाजा है जिससे बचने के लिए भारी वाहन इस गांव से होकर गुजरते हैं। भारी वाहनों के गुजरने के कारण गांव के मोड पर बनी पुलिया को नुकसान पहुंच रहा है पुलिया को नुकसान न हो इसलिए मोड पर नाका लगाया गया है।
एसडीएम बोले, सीसीटीवी लगे हैं कोई अवैध वसूली नहीं पाई गई
इस पर मंत्री बेदी ने एसडीएम सोनू राम को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। तब उन्होंने बताया कि फरियादी की शिकायत मिलने पर मौके पर जाकर निरीक्षण किया जिसमें गांव के मोड पर नाका मिला है। ये नाका इसलिए लगा है ताकि गांव की तरफ आने वाले भारी वाहनों से पुलिया को नुकसान न सके। एसडीएम ने मंत्री को बताया कि गांव में दो गुट बने हैं एक गुट इस नाके से सहमत है तो दूसरा विरोध कर रहा है। लेकिन, जिस जगह पर नाका लगा हुआ है वहां सीसीटीवी लगा हुआ जिसकी फुटेज की जांच करने पर कोई अवैध वसूली नहीं पाई गई। उधर, मंत्री बेदी ने एसडीएम की बात सुनने के बाद पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को दूसरी जगह पर पुल का निर्माण करने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा है। मंत्री ने कहा ग्रामीणों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी ।
विज्ञापन

-

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें