फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ड्यूटी में लापरवाही पर खनन रक्षकों को चेतावनी

Sat, 14 Mar 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में अवैध खनन को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खनन विभाग ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले खनन रक्षकों को चेतावनी जारी करते हुए एक माह के भीतर अपनी ड्यूटी रिपोर्ट सही तथ्यों सहित पेश करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की बात कही गई है। सहायक खनन अभियंता डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि डीसी प्रीति के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों की नियमित रूप से ड्यूटी लगाई जा रही है। इन कर्मचारियों की जिम्मेदारी खनन क्षेत्रों की निगरानी करने, अवैध खनन वाले स्थानों की जीपीएस रीडिंग लेने और फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेजने की होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेलगढ़ क्षेत्र में 11 मार्च की रात से 12 मार्च सुबह तक हजारा प्लांट के आसपास अवैध खनन होने की सूचना मिली थी। उस दौरान विभाग के खनन रक्षक रविन्द्र कुमार, साहिल कुमार और कपिल शर्मा की ड्यूटी मौके पर लगाई गई थी, लेकिन उन्होंने अवैध खनन वाली जगहों की जीपीएस रीडिंग और फोटोग्राफी सहित कोई रिपोर्ट विभाग को नहीं सौंपी। एसडीएम छछरौली रोहित कुमार द्वारा भी यह जानकारी दी गई कि खनन क्षेत्र में तैनात कुछ कर्मचारी पूरी निष्ठा से ड्यूटी नहीं निभा रहे हैं। इसके अलावा गांव सवाबडी और शेरपुर सीमा के पास तीन स्थानों से बोल्डर, ग्रेवल और रेत के अवैध खनन का मामला भी सामने आया है। विभाग ने ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें