फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: औरंगाबाद पुल के नीचे ट्रक से कुचलकर मिलकर्मी की गई जान

Sun, 01 Mar 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक रोहित सैनी के परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/साढौरा। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में शनिवार को दो युवकों की मौत हो गई। पहला हादसा यमुनानगर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर औरंगाबाद पुल के नीचे हुआ, जहां चावल से लदे ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। वहीं दूसरा हादसा जगाधरी-रायपुररानी स्टेट हाईवे पर साढौरा क्षेत्र में कालाअम्ब मार्ग पर हुआ, जहां ट्राले की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मामलों में संबंधित थानों की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यमुनानगर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर औरंगाबाद में हुए हादसे में गांव दामला निवासी 35 वर्षीय रोहित सैनी की जान चली गई। मृतक के पिता कर्मचंद ने बताया कि रोहित पेपर मिल में कार्यरत था और दोपहर बाद तीन बजे की शिफ्ट में ड्यूटी के लिए बाइक से घर से निकला था। उसके पीछे उसका चाचा जयपाल भी दूसरी बाइक पर यमुनानगर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

जब रोहित सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे के नीचे औरंगाबाद पुल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे चावल से लदे ट्रक चालक ने लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रोहित सड़क पर गिर गया और इससे पहले कि वह संभल पाता, ट्रक का पहिया उसके सिर और छाती के ऊपर से गुजर गया।
राहगीरों ने शोर मचाया तो चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। चाचा जयपाल ने ही मौके पर रोहित की पहचान की। स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे ट्रक के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।

दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
रोहित सैनी की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। करीब सात साल पहले रोहित की शादी हुई थी। उसकी पांच साल व एक साल की दो बेटियां हैं। अब इन मासूम बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों व रिश्तेदारों ने बताया कि रोहित मेहनती और जिम्मेदार युवक था, जो परिवार की खुशियों के लिए दिन-रात मेहनत करता था। घर में मातम पसरा है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और बुजुर्ग माता-पिता की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। पड़ोसी और रिश्तेदार परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

युवक की ट्राले की टक्कर से मौत
साढौरा। साढौरा क्षेत्र में कालाअम्ब मार्ग पर गांव असगरपुर माजरा के समीप शनिवार सुबह हुए हादसे में 26 वर्षीय मनीष चौहान की जान चली गई। परिजनों के अनुसार मनीष कालाअम्ब की एक निजी कंपनी में काम करता था। वह सुबह काम से लौटकर घर आ रहा था, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्राला ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राला चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलने पर साढौरा पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से शव को सीएचसी पहुंचाया। बाद में पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी के सिविल अस्पताल भेजा गया। एसएचओ मनजीत कौशिक ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक रोहित सैनी के परिजन। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक रोहित सैनी के परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें