फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तबेले में आग से भैंस की मौत, छह पशु झुलसे

Sun, 01 Mar 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव अलीशेरपुर माजरा में पशु तबेले में लगी आग का जायजा लेते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। गांव अलीशेरपुर माजरा में रमेश कुमार के घर से सटे पशुओं के तबेले में शनिवार रात अचानक आग लग गई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि तबेले में बंधी छह गाय और भैंस झुलस गईं। मौके पर ही एक भैंस की मौत हो गई, जबकि अन्य पशुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना शुक्रवार रात के समय हुई। तबेले में शार्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी। रमेश कुमार और उनके परिवार ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति इतनी विकट थी कि ग्रामीणों को भी मदद करनी पड़ी। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पशुओं के साथ-साथ रमेश का घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने की सूचना पाते ही रणजीतपुर पुलिस चौकी और नायब तहसीलदार व्यासपुर भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि रोजी-रोटी के संकट से न जूझना पड़े। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें