फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्राली से गिरकर घायल अधेड़ की मौत

Fri, 12 Dec 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। प्लाईवुड फैक्टरी में ट्राली से गिरकर एक 58 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। घर पर वीरवार सुबह अधेड़ की हालत फिर से बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की पहचान गांव गधौली निवासी केहर सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन

मृतक के बेटे पंकज ने पुलिस को बताया कि उसके पिता जोड़ियो एक प्लाइवुड फैक्टरी में काम करते थे। पिता ट्रैक्टर ट्राॅली से प्लाई लेकर जाते हुए वे नीचे गिर गए थे। इससे उनकी टांग में फ्रैक्चर आ गया था। उनका अस्पताल में इलाज चला फिर छुट्टी दे दी गई, लेकिन वीरवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, अस्पताल में दोबारा ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें