संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। कस्बे में नेशनल हाईवे के शेरपुर मोड़ के पास से सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में सिंहपुरा निवासी 55 वर्षीय इंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि उन्हें हाईवे पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। इस दौरान मौके पर पता चला कि सिंहपुरा निवासी इंद्र चाय की दुकान पर काम करते थे। वे चाय देने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार डंपर चालक ने उन्हें कुचल दिया। इससे इंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवाकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।