फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चार डिग्री लुढ़का पारा, आज भारी बारिश के आसार

Fri, 20 Mar 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बारिश के दौरान गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में बुधवार की देर रात तेज हवा व बूंदाबांदी से मौसम एक बार फिर बदल गया। रात को कुछ देर रही रिमझिम बादल बरसे, इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं वीरवार को मौसम खुशनुमा बना रहा। दिनभर धूप नहीं निकली और आसमान पर बादल छाए रहे।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई है। इससे मौसम में बदलाव आएगा और ठंड बनी रहेगी। वहीं दूसरी ओर वीरवार को दिन की शुरुआत सुबह घने काले बादलों और ठंड के साथ हुई। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
विज्ञापन

इस दौरान सुबह से काले बादल छाए रहे और करीब 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। इससे मौसम में ठंडक बनी रही। दोपहर करीब एक बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब एक घंटा बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम में ठंडक और बढ़ गई। बादल छाने और धूप न निकलने से निकलने से मौसम खुशनुमा बना रहा।
शाम करीब साढ़े छह बजे रिमझिम बारिश हुई। इस दौरान बारिश का असर बाजारों में देखने को मिला। शाम को गुलजार दिखने वाले बाजारों में बारिश के कारण लोगों की उपस्थिति बेहद कम रही। सभी लोग शाम को घर जाने की जल्दबाजी में दिखे। बारिश से तापमान में कमी आई और शाम को ठंड में वृद्धि देखने को मिली।
वहीं, मौसम विशेषज्ञों ने शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई है।
विभाग के अनुसार शुक्रवार को तेज हवा चलने और बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी आएगी। वहीं न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके अलावा शनिवार और रविवार को बादल छाने और हवा चलने का पूर्वानुमान दिया गया। सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

खेतों में जलनिकासी के करें प्रबंध : डॉ. डबास
कृषि विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास ने बताया कि हल्की बारिश का फसलों पर विपरीत असर नहीं पड़ेगा। परंतु तेज हवा और बारिश से गेहूं और सरसों की फसलों को नुकसान हो सकता है। इसके लिए किसानों को खेतों में पानी की निकासी के प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग मौसम विभाग की गणना और पूर्वानुमान पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें