फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मानसिक रूप से परेशान महिला नहर में डूबी

Sat, 19 Jul 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। हरेवा निवासी 55 वर्षीय महिला जगीरो देवी नहर में डूब गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने नहर में महिला की तलाश शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है महिला पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान है। महिला के पति शिक्षा विभाग से रिटायर्ड हैं और उसके दो बेटे हैं जिनमें से एक बेटा एयरफोर्स में और दूसरा वकील है। महिला शुक्रवार दोपहर के समय नहर की तरफ घूमने के लिए गई थी, लेकिन पानी के बीच कैसे पहुंची इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जिस समय महिला नहर में डूब रही थी , उस दौरान आसपास के लोगों ने उसे देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना उसके परिजनों व पुलिस को दी। थाना प्रभारी छछरौली जगदीश चंद्र ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक महिला नहर में डूब गई है। उसकी तलाश को लेकर सर्च अभियान चला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें