फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रादौर नगर पालिका ने पकड़े 70 बंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। नगर पालिका की ओर से शहर में बंदर पकड़ो अभियान चलाया जा रहा है। शहर के अलग अलग मोहल्लों व कॉलोनियों में पिंजरे लगवाकर बंदरों को पकड़ा जा रहा है। पिछले तीन दिन में 70 बंदरों को पकड़ कर कलेसर जंगल में छोड़ा गया। नगर पालिका चेयरमैन रजनीश मेहता ने बताया कि पिछले काफी समय से शहर में बंदरों की समस्या से लोग बेहद परेशान थे। समस्या को देखते हुए नगर पालिका की ओर से बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर लगाया गया। अब तक 70 बंदर पकड़े जा चुके हैं। पकड़े गए बंदरों का पशु अस्पताल के डॉक्टरों से चेकअप करवाकर उन्हें कलेसरा के जंगलों में छोड़ा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें