फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मानसिक परेशान अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत

Fri, 28 Nov 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मृतक गुरमीत के परिजनों के बयान दर्ज करती जीआरपी। संवाद
विज्ञापन
जगाधरी। घर से लापता एक अधेड़ का शव रेल ट्रैक पर मिला है। पुलिस को आशंका है कि अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। कपड़ों से मिले दस्तावेजों के आधार उसकी शिनाख्त गांव बसातियावाला निवासी 45 वर्षीय गुरमीत के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार गुरमीत मानसिक रूप से परेशान था। वह घर से बिना बताए चला गया था। रेलवे पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिया है।
विज्ञापन

जगाधरी स्टेशन स्थित थाना राजकीय रेलवे पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर की ओर से सूचना मिली थी कि ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पाया कि एक व्यक्ति रेल ट्रैक पर मृत पड़ा है। उसके कपड़ों की तलाश लेने पर मिले दस्तावेजों से उसकी शिनाख्त बसातियावाला गुरमीत के रूप में हुई। इसके बाद उन्होंने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। इस दौरान जगदेव ने बताया कि उसका 45 वर्षीय भाई गुरमीत कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें