फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ई-मेल से भेजा 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

Tue, 18 Mar 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों के समर्थन में डीसी ऑफिस के सामने अनाज मंडी गेट पर कर्मचारी जन असेंबली का आयोजन जिला प्रधान महिपाल सौदे की देखरेख में हुआ। इस दौरान कर्मचारियों ने 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष व नेता मुख्य विपक्षी दल को ईमेल के माध्यम से भेजा गया।
एसकेएस राज्य सचिव मांगे राम तिगरा व जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य में अलग से वेतन आयोग का गठन करना, सभी कर्मचारियों को महंगाई के अनुसार 5 हजार रुपये अंतरिम राहत के रूप में देना, आठवें वेतन आयोग से पहले 7 वें वेतन आयोग की विसंगतियां दुरुस्त करना, नियमितीकरण की पॉलिसी बना कर सभी तरह के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना मांगेेंं हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाल करना व एक्सग्रेसिया पॉलिसी से शर्त हटाना, बढ़ते हुए महंगाई भत्ते के अनुसार आवास भत्ते में बढ़ोतरी करने, राज्य में 2.50 लाख खाली पदों पर स्थाई भर्ती करना, आबादी व क्षेत्रफल के अनुसार 10 लाख बेरोजगारों को पक्का रोजगार देना आदि मांगें शामिल हैं। जिससे कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में एसकेएस के पूर्व राज्य नेता जरनैल सांगवान, सीटू जिला सचिव शरबती,जनवादी महिला समिति जिला प्रधान राजेश्वरी, रिटायर्ड संघ जिला प्रधान जोत सिंह व प्यारे लाल तंवर के द्वारा भी परियोजना वर्करों को पक्का करने के अलावा कर्मचारियों,बेरोजगारी, महंगाई, महिला उत्पीड़न, निजीकरण व अन्य मुद्दों पर गम्भीर चर्चा की गई। इस मौके पर एसकेएस से सतीश कुमार, रिंकू कुमार व विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें