फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सैनी के बजट को पक्ष ने सराहा, विपक्ष ने नकारा

Tue, 18 Mar 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। भाजपा सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्णकालिक बजट पेश किया गया। विधानसभा में बतौर वित्तमंत्री मुख्यमंत्री ने 2.05 लाख करोड़ का बजट पेश किया। बजट पेश करते समय मुख्यमंत्री ने कई बार यमुनानगर का नाम लिया। इस दौरान सरकार ने बजट में जिले को विशेष सौगात दी है। वहीं, बजट पर पक्ष व विपक्ष दोनों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। पक्ष ने आम आदमी का आम बजट बताया।
दूसरी, तरफ विपक्ष ने केवल हवाई बातें कहकर नकार दिया। विपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार जो घोषणाएं करती है उस पर काम नहीं करती है। चूंकि योजनाएं केवल मौखिक होती और जमीनी हकीकत से दूर होती हैं। वहीं, दूसरी तरफ पक्ष ने बजट की खूब सरहाना की। पक्ष ने कहा कि सभी वर्गों व क्षेत्रों को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया गया है। बच्चों, किशोरों, युवाओं, नौकरीपेशा, गृहिणियों, युवतियों, कामगार, व्यापारी, उद्यमी सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया गया है। बजट से सभी वर्गों को सीधे लाभ होगा।
विज्ञापन


रादौर से पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन शशि दुरेजा ने कहा कि नायब सरकार का नायाब बजट है। खेती व बागवानी पर विशेष ध्यान दिया है। देसी गाय खरीदने के लिए अनुदान बढाकर 30 हजार रुपये, दो की बजाय एक एकड़ तक के किसान को योजना का लाभ, मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत धान की खेती छोड़ने वाले किसानों को अनुदान राशि आठ हजार प्रति एकड़ मिलेगी। यह बेहतरीन बजट है।
हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रांतीय प्रभारी शिव प्रताप बजाज ने बजट की सराहना की। उन्होंने कहा कि बजट में भाजपा के संकल्प पत्र में किए प्रमुख वादों को भी शामिल किया गया है। इसमें युवा रोजगार, किसानों व गरीबों के कल्याण की योजना पर ध्यान दिया गया है। यह सभी के लिए संतुलित बजट है।

नवनिर्वाचित मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया है। शिक्षा, चिकित्सा, मजदूर, कर्मचारी, उद्यमी सभी वर्गों को इसमें स्थान मिला है। हर वर्ग को बजट से कुछ न कुछ लाभ दिया गया है। प्रदेश में खेल नर्सरियों की संख्या 2000 तक की जाएगी। खिलाड़ियों की छात्रवृत्ति भी बढ़ा दी गई है। खिलाड़ियों की डाइट मनी भी बढ़कर 500 रुपये की गई है, जो सराहनीय है।

भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने कहा कि बजट में किसानों के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया। किसानों का लगातार शोषण होता रहा। बजट से उन्हें उम्मीद थी कि किसानों के लिए इस बजट में कुछ किया जाएगा, लेकिन किसी प्रोजेक्ट में कुछ नहीं किया गया है केवल मात्र की घोषणाओं से भरा हुआ यह बजट है।

यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि बजट में शहीद स्मारक, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, गुरु रविदास स्मारक, सिख संग्रहालय सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए विशेष प्रावधान किया है। विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों, उद्यमियों सभी को बजट से लाभ दिया गया है। जिले में फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट बनाया जाएगा। जिससे रोजगार, पर्यटन को बल मिलेगा। युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, सरकारी स्कूलों की सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा।

शहर निवासी आरती शर्मा ने बताया सरकार ने बजट में संकल्प पत्र के वादे पूरा करने का प्रावधान किया है। जिसके तहत महिलाओं को 2100 रुपये दिए जाएंगे। बजट में मुख्यमंत्री ने महिलाओं की इस योजना का जिक्र किया है। हर महीने 2100 रुपये मिलने से महिलाओं की काफी सहायता होगी। निम्न परिवार की महिलाओं को इससे विशेष लाभ होगा। सरकार का यह बजट महिलाओं के लिए अच्छा है।

साढौरा विधायक रेणुबाला ने बजट को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि बजट काफी निराश करने वाला है। इसमें केवल हवाई बातें की गई हैं, जबकि घोषणाओं पर काम करने को लेकर कोई आधार नहीं है। सरकार के बजट से सभी को निराशा हुई है। स्कूलों में कैमरे लगाने से नहीं, बल्कि स्टाफ होने से पढ़ाई अच्छी होगी। रोजगार को लेकर कोई विशेष प्रावधान नहीं किया है। यह पूरी तरह खोखला बजट है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के नेता ललित त्यागी ने कहा कि हरियाणा से नशा दूर करने के लिए कविता नहीं, प्रशासनिक प्रतिबद्धता की आवश्यकता है। हरियाणा के पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को दोबारा 50 लाख रोजगार देने का जुमला दे दिया। मुख्यमंत्री ने जबकि हकीकत ये है कि हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन है, किसानों के लिए इस बजट में कुछ भी नहीं, औद्योगिक जिले यमुनानगर जिले को बजट में कुछ नहीं दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें