फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दमकल केंद्रों पर 30 नवंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान

Mon, 24 Nov 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ व अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की राज्य कमेटी की बैठक नगर निगम के यूनियन कार्यालय में हुई। इसमें फैसला लिया गया कि पदाधिकारियों की टीमें गठित कर 24 से 30 नवंबर तक सभी दमकल केंद्रों पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही 1 से 5 दिसंबर तक जिला व इकाइयों के सम्मेलन और 7 दिसंबर को सोनीपत में राज्य स्तरीय त्रैवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन किया जाएगा। बैठक में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के 13-14 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाले राज्य स्तरीय त्रैवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि इसमें 29 प्रतिनिधि व चार ऑब्जर्वर शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान राजिंद्र व संचालन महासचिव सुखदेव सिंह ने किया। बैठक में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य मुख्य संगठनकर्ता शिवचरण उपस्थित रहें।
राजिंदर ने बताया कि सरकार ने छह वर्षों से दमकल के अनियमित कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी नहीं की और जॉब सुरक्षा की योग्यता पूरी करने वाले कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा गारंटी का पत्र जारी नहीं किया। यूनियन प्रतिनिधिमंडल की प्रदेश सरकार के साथ दमकल कर्मचारियों की 16 सूत्रीय मांगों के लिए कई दौर की बैठक भी हो चुकी है, पर अभी तक एक भी मांग का हल नहीं हुआ। 9 अक्तूबर को चंडीगढ़ सचिवालय में हुई बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने यूनियन को 18 नवंबर तक दमकल कर्मचारियों की मांगों के समाधान का आश्वासन दिया था, पर ऐसा नहीं हुआ। इस दौरान अग्निशमन संघ से राज्य मुख्य संगठनकर्ता गुलशन भारद्वाज, उपप्रधान राजीव खत्री, अमित दहिया, सोनीपत से जिला प्रधान राजा, सदस्य मनजीत सिंह, रिंकू कुमार, विजेंद्र सिंह, रणदीप सिंह, जसमेर सिंह, नगर पालिका से पपला, रमेश कुमार, सुभाष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें