इंदिरा कॉलोनी में लगे शिविर में रक्तदाता का हौंसला बढ़ाते लोग। स्वयं
यमुनानगर। श्री विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला इंदिरा कॉलोनी जगाधरी में जागृति फाउंडेशन, श्री बालाजी संकीर्तन मंडली, ओम हिंदू सेवा मंडल व अन्य संस्थान के सहयोग से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन पूर्व मंत्री कंवरपाल ने किया। मुख्य अतिथि तिलक राज धीमान, अध्यक्ष मार्केट कमेटी संजीव गर्ग रहे। शिविर में कृष मित्तल, वंश इत्यादि ने पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर के बाद शाम को बांके बिहारी के नाम भजन संध्या का आयोजन अनुज वत्स के सहयोग से किया गया। इस मौके पर संस्था के सुरेंद्र मोहन, वीरेंद्र मित्तल, विशाल सिंह, अमित भाटिया, प्रेम गुलाटी, गौतम गर्ग, मयंक, ज्ञानचंद शर्मा उपस्थित रहे।