रादौर। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी के फाइनल मुकाबले में एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया। टीम ये यह उपलब्धि लगातार दूसरी बार हासिल की है।
14 आयु वर्ग में खेले गए कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर की टीम ने कुंजल जटान की टीम को हराकर लगातार प्रथम स्थान हासिल किया। स्कूल के चेयरमैन अनिल कांबोज, प्रधानाचार्य अशोक कुमार, उप प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, कोच शिवम, राहुल, सोनू, सुभाष यादव व अन्य स्टाफ सदस्यों ने बच्चो को जीत की बधाई दी और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया।
स्कूल के चेयरमैन ने कहा कि यह जीत सिर्फ एक खेल का नतीजा नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण व एकजुटता का परिणाम है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलता है और युवाओं को अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।