फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरी की तीन बाइक संग आरोपी पकड़ा

Mon, 04 Aug 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने बाडी माजरा पुल के पास युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जगाधरी की विजय कॉलोनी निवासी मोहम्मद फुरकान के रूप में हुई। इसके पास से टीम ने चोरी की दो अन्य बाइक बरामद की। आरोपी कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सेल के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना पर आरोपी बाडी माजरा पुल के पास पकड़ा। जांच में बाइक चोरी की मिली। उसने यह बाइक 10 जुलाई को थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र से चोरी की गई थी। इसके अतिरिक्त 18 जुलाई को प्रकाश चौक जगाधरी व नवंबर-2023 में चोरी दो बाइक भी आरोपी ने बरामद कराईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें