संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शहर की गोशाला कॉलोनी स्थित प्रदेश कार्यालय में हरियाणा बैकवर्ड एवं मजदूर क्रांति मोर्चा की बैठक हुई। यह बैठक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दरबारी लाल चौहान के नेतृत्व में बुलाई गई। बैकठ में युवा प्रदेशाध्यक्ष सुमित कश्यप मुख्य वक्ता रहे। बैठक में 14 जून को मोर्चा के होने वाले महासम्मेलन एवं नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
इस दौरान दरबारी लाल चौहान ने बताया कि 14 जून को मोर्चा का प्रदेशस्तरीय सम्मेलन शहर की पंजाबी धर्मशाला में सुबह दस बजे करवाया जा रहा है। सम्मेलन के लिए सभी जिलों में सदस्यों व लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। सुमित कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम में कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय समन्वयक के राजू मुख्यातिथि होंगे।
कांग्रेस विधायक राजेंद्र पाल गोतम, कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद, कांग्रेस राज्यसभा सांसद कर्मवीर बुद्ध अति विशिष्ट अतिथि होंगे। वहीं, जगाधरी विधायक अकरम खान विशिष्ट अतिथि होंगे। बैठक की अध्यक्षता दरबारी लाल चौहान करेंगे। इसके अलावा सम्मेलन में ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन के राष्ट्रीय महासचिव महंत अशोकानंद सरस्वती, नरेश जड़ौदी, सीताराम धीमान, देवी लाल जड़ौदा, नीलम शुक्ला, ओमपाल सेन, मांगेराम सेन, संजय चौहान, राजेंद्र कश्यप, हरिंद्र धीमान, ललिता रानी, उषा रानी वक्ता के रूप में पहुंचेंगे।