फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरकारी राशन डिपो पर नहीं मिल रहा मई का बाजरा

Wed, 29 May 2024 05:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। सरकारी राशन डिपो पर मई माह में राशन कार्डधारकों को बाजरा उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे राशन कार्ड धारकों में सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। राशन कार्ड धारक डिपो पर बाजरा लेने के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें चक्कर लगाने पर भी बाजरा नहीं मिल रहा।
सरकार की ओर से कार्ड धारकों को बाजरे की जगह गेहूं दिए जाने का आश्वासन दिया गया था, पर उन्हें बाजरे की जगह गेहूं भी नहीं दी गई। इससे वह ठगा महसूस कर रहे हैं। स्थानीय निवासी बलिंद्र सिंह, बिंटू, गोपाल, जयपाल, पिंकी, जरनैल, फकीर चंद, जग रोशन ने बताया कि सरकारी राशन डिपो पर हर माह प्रति व्यक्ति चार किलो गेहूं व एक किलो बाजरा मिलता है। सरकार की ओर से मई में चार किलो गेहूं तो उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें एक किलो बाजरा उपलब्ध नहीं कराया गया। इस बारे में विभाग के सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि 15 मई को सरकार की ओर से आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इस वजह से कार्ड धारकों को बाजरा नहीं मिल पाया है। सरकार की ओर से बाजरा उपलब्ध कराए जाने पर कार्ड धारकों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें