फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सूरज ढलते ही पुलिस गायब और सड़कें जाम

Wed, 29 May 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सूरज ढलते ही शहीद भगत सिंह चौक से पुलिस गायब हो जाती है। ये देख वाहन चालकों को ट्रैफिक लाइट की भी परवाह नहीं रहती और चारों ओर से निकलने की जल्दबाजी में ट्रैफिक जाम कर देते हैं और खुद भी जाम में फंसे नजर आते हैं। ये हालात चौक पर रोज शाम छह से रात नौ बजे तक बन रहे हैं।
इसके एक ओर वर्कशॉप रोड पर पेपर मिल गेट तो दूसरी ओर रेलवे रोड पर नगर निगम दफ्तर तक वाहनों की लंबी कतार दिखती है। यही हालत नगर निगम दफ्तर से गीता भवन मंदिर, आनंद मार्केट, महावीर चौक, स्टेशन चौक व पुराना रादौर रोड तक रहते हैं। सबकुछ जगजाहिर होने के बावजूद मामले में पुलिस व नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही। जबकि इससे रोज वाहन चालक दिक्कतों से दो-चार हो रहे हैं।
विज्ञापन


मनीष मेहरा, संदीप, गुरविंद्र सिंह, अमित कुमार, प्रमोद कांबोज, संदीप कुमार ने बताया कि शहर के किसी बाजार में पार्किंग नहीं है। शाम को बाजार आना बेहद भारी पड़ता है। विशेषकर रेलवे स्टेशन रोड, जगाधरी वर्कशॉप रोड, शहीद भगत सिंह चौक, जीएनजी छोटी लाइन, माॅडल टाउन में जाम की सबसे ज्यादा समस्या रहती है। इन सड़कों से गुजरने में पांच मिनट ही लगते हैं, लेकिन शाम को यहां से गुजरने में 20 से 25 मिनट तक लग जाते हैं।
सड़क किनारे ही नहीं बल्कि बीच में भी वाहन खड़े होते हैं। रेलवे स्टेशन रोड पर नगर निगम के पास बहुत ज्यादा बुरा हाल है। यहां पर जाम के साथ ट्रैफिक का शोर बर्दाश्त से बाहर है। पालिका बाजार, पेपर मिल गेट, छोटी लाइन इत्यादि पर शाम को निकलना पहाड़ चढ़ने बराबर है। वहीं शनिवार, रविवार व छुट्टी के दिन यहां से निकलना किला जीतने समान है। उन्होंने बताया कि इसका सबसे बड़ा कारण अव्यवस्था है।
विज्ञापन

शहर के किसी बाजार में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। फुटपाथ व सड़क किनारे दुकानदारों का अतिक्रमण है। ऐसे में बाजार आने वाले लोग सड़क किनारे वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति पैदा होती है। अधिकारी भी यहां से गुजरते हैं, लेकिन कभी कोई मूल समस्या के समाधान पर ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें