फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कराने सड़क पर उतरे मेयर

विज्ञापन
अंबाला रोड पर सड़क के किनारे पत्थर व खंभे उठवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देते मेयर। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर को सुंदर व सड़कों को चकाचक बनाने के लिए मेयर मदन चौहान ने बुधवार को सफाई निरीक्षकों की बैठक ली। उन्होंने सभी सड़कों के किनारे पड़े पत्थर, खंभे, मलबा व पुराने वाहन हटवाने के लिए सभी सफाई निरीक्षकों की ड्यूटियां लगाई। बैठक के बाद मेयर मदन चौहान ने खुद निगम अधिकारियों को साथ लेकर जेसीबी की मदद से शहर के विभिन्न मार्गों के किनारे पड़े टूटे खंभों, बड़े पत्थरों, मलबा, गंदगी व अतिक्रमण को हटवाया।
नगर निगम स्थित कार्यालय में बैठक कर मेयर ने कर्मचारियों को सभी वार्डों की सफाई व्यवस्था में सुधार करने, सफाई के बाद कचरे का उठान करवाने, सड़कों किनारे खड़े पुराने वाहनों को हटवाने, टैक्सी स्टैंड को शिफ्ट करवाने, सड़कों किनारे बनी झुग्गी झोपड़ियों को शिफ्ट करवाने, घरों से निकलने वाला कचरा सूखा व गीला करके कचरा प्लांट तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानों के आगे डस्टबिन रखवाने, शहर की सुंदरता बढ़ाने को दीवारों पर सुंदर पेंटिंग बनवाने, सड़कों के किनारे खड़े पेड़ों की छंटाई करवाने व शौचालयों की नियमित तौर पर सफाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन

बैठक में सभी कार्यों के लिए सफाई निरीक्षकों की ड्यूटी निर्धारित की गई। मेयर चौहान ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों के किनारे पड़े टूटे खंभेे, बड़े पत्थर व मलबा हादसों का कारण बन रहे है। इसलिए जल्द से जल्द शहर की सभी सड़कों से इन्हें हटवाना सुनिश्चित करें। बैठक में सीएसआई हरजीत सिंह, सीएसआई सुरेंद्र चौपड़ा, सीटीएल मंगलेश कुमार, सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, बिट्टू, फूल कुमार, सचिन कुमार, सुमित बैंस, कृष्ण कुमार, सतबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक के बाद मेयर मदन चौहान सफाई निरीक्षकों के साथ बस स्टैंड पहुंचे। मेयर चौहान की देखरेख में सफाई निरीक्षकों ने अंबाला रोड पर अग्रसेन चौक से रक्षक विहार नाके तक सड़क के दोनों ओर पड़े टूटे खंभों, मलबे के ढेरों व बड़े पत्थरों को जेसीबी की मदद से उठवाकर ट्रैक्टर ट्रॉली में लोड करवाया। इसके अलावा सड़क दोनों ओर सफाई करवाई गई। इसी तरह बस स्टैंड से कन्हैया साहिब चौक तक बड़े पत्थरों, खंभों व मलबे का हटाया गया। साथ ही सफाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें