फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पहले दिन तीन खेलों के मुकाबले

Tue, 21 Jul 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खेलते ​खिलाड़ी। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से करवाई जा रही पांच दिवसीय खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को रंगारंग शुभारंभ हुआ। बारिश के कारण निर्धारित शेड्यूल की सभी प्रतियोगिताएं नहीं करवाई जा सकीं। बारिश से रुकी स्पर्धाएं बाद में होंगी।
प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खदरी में करवाई जा रही हैं। पहले दिन लड़कों की कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बारिश शुरू होने के बाद कुछ मुकाबलों को रोकना पड़ा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि खंड शिक्षा अधिकारी अशोक धीमान ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और प्रतियोगिताओं की शुरुआत करवाई। प्रतियोगिता में छछरौली खंड के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों के 450 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। पहले दिन मैदान पर उतरे खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी मेहनत दिखाई और एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। सोमवार को केवल लड़कों की प्रतियोगिताएं कराई गई। लड़कियों की प्रतियोगिताएं मंगलवार को होंगी।
विज्ञापन

पहले दिन की प्रतियोगिताओं के विजेता

कबड्डी अंडर-19 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोट कलसिया प्रथम और राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छछरौली द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो अंडर-14 में एमजे कॉन्वेंट स्कूल सलेमपुर कोही प्रथम और सन राइज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रतापनगर द्वितीय रही। खो-खो अंडर-17 में सीएमईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खदरी प्रथम और राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली द्वितीय रहा। वॉलीबॉल अंडर-14 में एमजे कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल सलेमपुर कोही प्रथम रहा। वॉलीबॉल अंडर-17 पीएमएस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललहाड़ी कलां ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें