फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वॉलीबॉल राजकीय विद्यालय मसाना रांगड़ान प्रथम

Tue, 21 Jul 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता में ​खिलाड़ियों का परिचय लेतीं प्रधानाचार्या व अन्य। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जठलाना में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सोमवार को विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता में लड़कों के अंडर-14, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग में वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो के मुकाबले करवाए गए।
अंडर-14 वर्ष आयु वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजकीय विद्यालय मसाना रांगड़ान ने पहला तथा स्वराज पब्लिक स्कूल रादौर ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-17 आयु वर्ग में दून पब्लिक स्कूल बुबका विजेता रहा। मुकंद लाल स्कूल रादौर उप विजेता बना। अंडर-19 वर्ष आयु वर्ग में राजकीय विद्यालय चमरौड़ी ने प्रथम और मुकंदलाल स्कूल रादौर ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

अंडर-19 आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय विद्यालय चमरौड़ी ने राजकीय विद्यालय अलाहर को हराकर जीत दर्ज की। अंडर- 17 आयु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में दून पब्लिक स्कूल बुबका ने राजकीय विद्यालय मंधार को पराजित किया, जबकि अंडर-14 आयु वर्ग में राजकीय विद्यालय मंधार ने दून पब्लिक स्कूल को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विद्यालय प्राचार्य संगीता अरोड़ा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस दौरान डॉ. सुखविंद्र पंजेटा, विजय शर्मा, रोहित अरोड़ा, पूर्ण सिंह, तेजपाल, प्रवीण कुमार सहित पीटीआई और डीईपी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें