फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री की कार की टक्कर लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अंबाला रोड पर रेस्ट हाउस मोड पर बाइक सवार राजमिस्त्री की तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। राजमिस्त्री अपने बेटे को कॉलेज में छोड़कर घर लौट रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाल छप्पर निवासी जय प्रकाश ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई हरदीप चंद राजमिस्त्री का काम करता था। शनिवार को उसका भाई हरदीप चंद अपनी बाइक पर अपने बेटे देवेंद्र को गुरु नानक खालसा कॉलेज में छोड़ने गया था। कॉलेज में देवेंद्र को छोड़कर वह वापस बाइक पर घर लौट रहा था। अंबाला रोड पर जब उसका भाई पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस की तरफ मुड़ने लगा तो जगाधरी बस स्टैंड की तरफ से तेज रफ्तार कार आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए सीधी टक्कर उसके भाई की बाइक में मार दी। टक्कर लगने से उसका भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उसके भाई को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाक्स
कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति व दो महिलाएं घायल
बिलासपुर। बिलासपुर की शारदा ने बताया कि वह अपने पड़ोसी फकीर चंद की बाइक पर गांव थंबड़ रिश्तेदारी में जा रही थी। उनके साथ उनकी पड़ोसी अमरोदवी भी थी। बिलासपुर सढौरा रोड पर जब वे आम्बवाला मोड के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे तीनों बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें उपचार दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें