फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने आधा दर्जन गाड़ियों के समय में दोनों तरफ किया बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। रेलवे ने यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम शुरू कर किया है, ताकि लोगों को बेहतर पार्सल सेवा दी जा सके। इसके तहत अब रेलवे ने यहां रुकने वाली आधा दर्जन का गाड़ियों के समय में बदलाव कर दोनों तरफ ठहराव समय बढ़ा दिया है। वहीं एक गाड़ी का केवल डाउन साइड में ठहराव बढ़ाया है, जबकि अप साइड में इसका ठहराव पहले की तरह ही होगा। रेलवे ने इन गाड़ियों के ठहराव तीन मिनट बढ़ा दिया है। पहले इन का ठहराव मात्र दो मिनट का था, लेकिन अब इसे पांच मिनट कर दिया है। ऐसा पीएमएस के लिए किया गया है, ताकि पार्सल उतारने व चढ़ाने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

----
इसलिए बढ़ाया गया समय
रेलवे ने दोनों तरफ कुल सात गाड़ियों का ठहराव समय बढ़ा है। ताकि इन गाड़ियों में पार्सल चढ़ाने व उतारने में परेशानी न हो। यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम लगाया गया है। यह पूर्णत: कंप्यूटराइज प्रणाली है। इस प्रणाली के तहत उन गाड़ियों में ही पार्सल बुक किए जा सकते हैं, जिसका ठहराव कम से कम पांच मिनट हो। इस सिस्टम में केवल वे ही गाड़ियां दर्ज हैं, जिनका ठहराव पांच मिनट या इससे अधिक है। इसलिए रेलवे ने कुछ गाड़ियों का ठहराव समय बढ़ा दिया है।
----
इन गाड़ियों का ठहराव समय बढ़ाया
रेलवे ने बाड़मेर से चलकर ऋषिकेष जाने वाली गाड़ी संख्या 14887-88 इंटरसिटी एक्सप्रेस, अंबाला छावनी से चलकर मुज्जफरनगर जाने वाली 14523-24 हरिहर नाथ एक्सप्रेस, अंबाला छावनी से दिल्ली जंक्शन जाने वाली गाड़ी संख्या 14521-22 इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव समय बढ़ा दिया है। इन गाड़ियों का अप व डाउन दोनों तरफ का समय बढ़ाया दिया गया है। इसके अतिरिक्त अमृतसर से चलकर हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 13006 हावड़ा मेल का एक तरफ का ठहराव समय बढ़ाया है।
विज्ञापन

----
यह होगा इन गाड़ियों का समय
गाड़ी संख्या 14887 पहले रात को 11 बजकर 43 मिनट पर पहुंचती थी और दो मिनट रुककर 11 बजकर 45 पर रवाना हो जाती थी। अब यह ट्रेन 24 अप्रैल से रात 11 बजकर 38 मिनट पर यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पहुंचेगी और पांच मिनट बाद 11 बजकर 43 मिनट रवाना होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 14888 सुबह पांच बजकर आठ मिनट पर पहुंचती है और दो मिनट बाद रवाना होती थी। बदलाव के बाद अब यह ट्रेन तीन मिनट पहले पहुंचेगी। पांच बजकर पांच मिनट पर आएगी और पांच बज कर दस मिनट पर रवाना होगी। इसके अलावा अंबाला दिल्ली अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह साढ़े सात बजे पहुंचती थी और दो मिनट बाद रवाना होती थी। 24 अप्रैल से सुबह सात बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी और साढ़े सात बजे रवाना होगी। दिल्ली से अंबाला के लिए यह शाम पांच बजकर 33 मिनट पर पहुंचती थी। जबकि अब इसका समय शाम पांच बजकर 25 मिनट होगा और साढ़े पांच बजे रवाना होगी। इसी तरह हरिहर नाथ एक्सप्रेस अंबाला से चलकर यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर रात 11 बजकर एक मिनट पर पहुंचती थी, लेकिन अब इसका समय घटा दिया है। यह 26 अप्रैल से रात दस बजकर 56 मिनट पर पहुंचेगी और 11 बजकर एक मिनट पर रवाना होगी। वहीं मुज्जफरनगर से यह ट्रेन सुबह सात बजकर 33 मिनट के बजाए पांच मिनट पहले आएगी। अप साइड में इसका समय सात बजकर 28 मिनट होगा और रवानगी सात बजकर 33 मिनट पर होगी। इसके अलावा हावड़ा मेल का समय केवल एक तरफ ही बदला गया है। पहले यह अमृतसर से चलकर रात सवा 12 बजे यमुनानगर जगाधरी पहुंचती थी। जबकि 24 अप्रैल से इसका समय रात 12 बजकर 10 मिनट होगा और रवानगी सवा 12 बजे होगी।
---
वर्जन
पार्सल सिस्टम को देखकर कुछ गाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है। वहीं इनके ठहराव का समय भी बढ़ा दिया गया है। इससे यात्रियों को इन गाड़ियों में भी पार्सल बुकिंग की सेवा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

हरिमोहन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य मंडल, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें