फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नकाबपोश एक्टिवा सवारों ने दो दिन में सात कारों के शीशे तोड़े

Sun, 11 Oct 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह पार्क के पास खड़ी कार के तोड़े गए शीशे। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में नकाबपोश सिरफिरों ने कारों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। दो दिन में मॉडल टाउन और शास्त्री कॉलोनी में सात गाड़ियों के शीशे तोड़ने की घटनाएं सामने आई हैं। लगातार दूसरे दिन इस तरह की घटनाएं सामने आने से शहरवासियों में चिंता बढ़ गई है।
ताजा मामला मॉडल टाउन में भगत सिंह पार्क के पास चड्ढा अस्पताल के सामने का है, जहां देर रात एक्टिवा सवार दो नकाबपोशों ने सड़क किनारे खड़ी चार कारों के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन

आरोपियों ने कारों के अंदर रखे सामान को खंगाला। एक कार से पर्स चोरी कर लिया, जबकि अन्य गाड़ियों में भी सामान की जांच की गई। सुबह जब कार मालिक मौके पर पहुंचे तो गाड़ियों के शीशे टूटे हुए थे और दस्तावेज आसपास बिखरे पड़े मिले।
जागधौली निवासी नीरज शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी चड्ढा अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने अपनी कार अस्पताल के सामने भगत सिंह पार्क के पास खड़ी की थी और रात को पत्नी के पास अस्पताल में ही रुक गए। सुबह बाहर आए तो कार का शीशा टूटा हुआ मिला। कार में रखा उनका पर्स और दस्तावेज गायब थे।
पर्स में ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड समेत अन्य जरूरी दस्तावेज थे। कुछ दूरी पर कार के दस्तावेज बिखरे पड़े मिले। नीरज के अनुसार, कुछ ही देर में पता चला कि उनकी कार के अलावा तीन अन्य गाड़ियों के शीशे भी तोड़े गए हैं।
घरों के बाहर खड़ी कारों की चिंता
एक दिन पहले शास्त्री कॉलोनी में गली में खड़ी तीन कारों के शीशे तोड़ दिए गए थे। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में बाइक सवार दो बदमाश गली में चक्कर लगाते दिखाई दे रहे हैं। बताया गया कि बदमाशों ने वारदात से पहले गली के चक्कर लगाए थे। शहर में लगातार दो दिन कारों को निशाना बनाए जाने से वाहन मालिकों में डर का माहौल है। लोगों को आशंका है कि कहीं उनकी गाड़ियों के साथ भी ऐसी घटना न हो जाए। शहर में कई घरों में एक से अधिक वाहन हैं। पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में लोग अपनी कारें घर के बाहर गलियों या आसपास की खाली जगहों पर खड़ी करने को मजबूर हैं। रात के समय सड़क किनारे खड़े वाहनों की सुरक्षा को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

शास्त्री कॉलोनी में कारों के शीशे तोड़ने की शिकायत मिली थी। मामले में आपसी विवाद की बात सामने आई है। वहीं मॉडल टाउन में कारों के शीशे तोड़ने के मामले में अभी शिकायत नहीं आई है। -मनोज कुमार, एसएचओ थाना शहर यमुनानगर।

शहीद भगत सिंह पार्क के पास खड़ी कार के तोड़े गए शीशे। संवाद

शहीद भगत सिंह पार्क के पास खड़ी कार के तोड़े गए शीशे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें