छछरौली। थाना क्षेत्र के गांव स्थित एक निजी क्लीनिक में दवा लेने पहुंची विवाहिता ने झोलाछाप पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने क्लीनिक संचालक के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ क्लीनिक पर दवा लेने गई थी। वहां मौजूद क्लीनिक संचालक ने दवा तैयार होने में कुछ समय लगने की बात कही। इसी दौरान उसका पति किसी जरूरी काम से पास के गांव चला गया। आरोप है कि पति के जाने के बाद आरोपी ने महिला को इंजेक्शन लगाने की बात कहकर बेड पर लेटने के लिए कहा। उपचार के बहाने आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच उनका पति वापस क्लीनिक पहुंच गए। इसके बाद वह छूट सकी। संवाद