फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, बोली जबरन करा दिया गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया है। इतना ही नहीं पीड़िता ने उन पर जबरन गर्भपात करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लाजपत नगर निवासी अनिता ने थाना गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी वीना नगर गली नंबर चार कैंप निवासी मन्नु के साथ वर्ष 2019 में हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने हर प्रकार का सामान दिया था। परंतु शादी के बाद से ही उसकी सास रितू देवी ने उनकी शादीशुदा जिंदगी में दखलंदाजी शुरू कर दी। पति को उसके खिलाफ भड़काने लगी। इसके बाद उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इसे लेकर कई बार दोनों पक्षों की बातचीत हुई। जिसमें पति व सास यह कह कर उसे घर ले जाते थे कि भविष्य में दोबारा उसे तंग नहीं करेंगे। कुछ दिन पहले उसने घरेलू खर्च व अपने इलाज के लिए पति से रुपये मांगे। परंतु उन्होंने रुपये देने व उसका इलाज कराने से साफ इंकार कर दिया। एक बार फिर उसके साथ मारपीट की गई। दोनों ने उसका गर्भपात कराने का जबरन प्रयास किया। आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया।
मामले की जांच कर रही सब इंस्पेक्टर कुसुम लता का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
दहेज के लिए करते हैं मारपीट
दूसरे मामले में त्यागी गार्डन निवासी दीप्ती नाम की महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए पति मनीष, सास कैलाशो देवी, देवर किरण पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि दहेज की मांग पूरी कराए जाने के उद्देश्य से उसके साथ मारपीट की जाने लगी। कई बार इसे लेकर दोनों पक्षों में बातचीत भी हुई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें