फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मां-बाप बनकर लड़की की शादी की, बहाने से लाखों ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। मोहिदीनपुर गांव में फर्जी मां-बाप बनकर एक लड़की की शादी करने का मामला सामने आया है। गांव के अनिल नाम के व्यक्ति की शिकायत पर थाना छछरौली पुलिस ने एक पुरुष व दो महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। उसका कहना है कि आरोपियों ने बहाने बनाकर उनसे कई लाख रुपये ठग लिए हैं।
मोहिदीनपुर निवासी अनिल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी अशोक कुमार निवासी नत्थनपुर से उसकी मुलाकात एक रिश्तेदारी के समारोह में हुई थी। बातों-बातों में दोनों के परिवारों के सदस्यों की जानकारी आपस में साझा की। इस पर आरोपी अशोक पूछने लगा कि आपके बेटे का अगर कहीं रिश्ता नहीं हुआ हो तो मेरी एक बेटी है, उसके साथ रिश्ता करवा सकता हूं। अनिल ने बताया कि उसने रिश्ते के लिए हां बोल दी और बात पक्की हो गई। जब शादी करने का समय आया तो अशोक ने कहा कि उसकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है और वह शादी नहीं कर सकता। उसे सामान खरीदने के लिए खुद ही पैसे देने पड़ेंगे।
विज्ञापन

अशोक की बात मानकर उन्होंने उसे 2.17 लाख रुपये सामान खरीदने के लिए दिए थे। इसके बाद शादी हो गई। शादी के बाद उसकी पुत्रवधू का रहन-सहन, बात करने का तरीका व उनके प्रति रवैया सही नहीं रहा। जब उससे इस रवैये के बारे बात की गई तो उसने साफ बोल दिया कि उसने यह शादी सिर्फ पैसा हड़पने के लिए की है। वह उसके बेटे को अपना पति नहीं मानती। उसने पूरे परिवार के सामने बोल दिया कि उसका सब कुछ उसका जीजा अशोक है। इस पर उसे पता चला कि अशोक और उसकी पत्नी ने साली को बेटी बता शादी की थी।
विज्ञापन

यह खुलासा होने पर उसका बेटा अपनी पत्नी को अशोक के घर छोड़कर आ गया। उसके बाद आरोपी ब्लैकमेल करने लगे। अशोक ने धमकाते हुए कहा कि वह अपनी साली को जहर देकर तुम्हारे खिलाफ बयान दिलाकर फंसा देगा। इसके अलावा झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देने लगा था। पुलिस ने अनिल की शिकायत पर अशोक, उसकी पत्नी और साली के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी लज्जाराम का कहना है कि मोहीदीनपुर गांव अनिल की शिकायत पर नत्थनपुर निवासी अशोक और उसकी पत्नी व साली के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें