फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मतगणना से बाजार रहे खाली, सड़कें सुनसान

Wed, 05 Jun 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। लोकसभा चुनाव की मतगणना का असर शहर में देखने को मिला। मतगणना सुबह ही शुरू हो गई थी। जिसके चलते शहर की अधिकांश सड़कें, मुख्य गलियां, बाजार व सार्वजनिक स्थल खाली देखने को मिले। हर कोई अपने उम्मीदवार की स्थिति देखने को आतुर मिला। ऐसे में सबसे ज्यादा भीड़ मतगणना केंद्र के बाहर रही। अन्य सड़कें व बाजार वीरान नजर आए।
इसके अलावा चुनाव के नतीजों को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान अधिकांश लोग टीवी के सामने बैठकर नतीजे देखने में व्यस्त रहे। वहीं दूसरी तरफ लोगों को मोबाइल फोन पर भी चुनाव के नतीजे देखते देखा गया। ऐसे में शहर के तमाम बाजारों में दुकानें देरी से खुली। जहां दुकानें खुली वहां दुकानदार, कारीगर व अन्य चुनाव को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोकसभा चुनाव बेहद रोचक रहा, जिस कारण लोगों को इसका परिणाम जानने की उत्सुकता दिखाई दी। लोग सोशल मीडिया पर चुनाव नतीजों को देखकर स्वयं को अपडेट करते रहे। वहीं अपने दोस्तों, रिश्तेदारों व पहचान वालों को अपने यहां हाल बताकर उनके यहां का हाल बताते रहे। नतीजों को लेकर चाय की दुकान, रेहड़ियों सहित अन्य सभी जगह चर्चा देखने को मिली। इस दौरान हालात ऐसे रहे कि शाम चार बजे तक सड़कें वीरान रहीं। शाम को ही लोग बाहर निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें