फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: करवाचौथ के लिए बाजार गुलजार, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। करवा चौथ का पर्व 10 अक्तूबर को मनाया जाएगा। पर्व की तैयारी के लिए बाजार भी तैयार हैं । वहीं करवाचौथ की खरीदारी के लिए चूड़ियां, कपड़े और कॉस्टमेटिक की दुकान पर महिलाएं खरीदारी के लिए पहुंच रहीं है। इसके अलावा उपहारों की दुकान पर भी काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लोगों की पसंद को देखते हुए दुकानदारों ने भी आकर्षक डिजाइन के सूट-साड़ी और शृंगार के आइटम मंगाए है। दुकानदारों को भी इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
दुकानदार राजकुमार व संतोष ने बताया कि करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाओं में रंग-बिरंगी चूड़ियां व चूड़ा खरीदने के लिए भी खासा उत्साह रहता है। इसलिए इस बार राजस्थान के जयपुर से चूड़ा व चूड़ियां मंगवाई हैं। उन्होंने बताया कि इस बार चूड़ियों के साथ आने वाले कड़ों के भी आकर्षक नए डिजाइन आए हैं। जो खूब पसंद किए जा रहे हैं और इनकी डिमांड भी सबसे अधिक है।
विज्ञापन


वहीं दुकानदार राकेश कुमार ने बताया कि कपड़ा मार्केट में भी करवा चौथ पर्व को लेकर नए आकर्षक डिजाइन के सूट मंगवाए गए हैं। जनता मार्केट स्थित कपड़ा मार्केट में गुजरात के अहमदाबाद और सूरत से माल आता है। अगले दो से दिन में सभी वैरायटी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में लग रहा जाम, वाहन चालक परेशान
एक तरफ जहां इस बार त्योहारी सीजन में करवा चौथ पर्व को लेकर बाजारों में रौनक हो रही है। वहीं, मुख्य बाजारों में त्योहारी सीजन में जाम लग रहा है। वाहन चालक परेशान है। पर्व के चलते प्रशासन ने अभी यातायात व्यवस्था बनाने के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। जिस कारण जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही है। यहां लगने वाला जाम में एक वाहन चालक को 10 से 15 मिनट लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें