फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एकल नृत्य प्रतियोगिता में मनु प्रथम

Sun, 27 Sep 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। शहर के ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय में चल रहा प्रतिभा खोज कार्यक्रम का शनिवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम कॉलेज के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से प्राचार्य डॉ. एसके सिंह के नेतृत्व में करवाया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में संयोजक डॉ. दर्शन सिंह ने बताया कि गायन प्रतियोगिता में वंश ने प्रथम स्थान पाया। वहीं, नसीम ने द्वितीय और शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकेश को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में मनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जाह्न्वी ने द्वितीय व अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में मनु व अंजलि की जोड़ी प्रथम रही।
विज्ञापन

वहीं शगुन व नैंसी ने दूसरा और माही, सलोनी व जैस्मिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति देकर कार्यक्रम रोमांचकारी बना दिया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने बताया कि कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत उपयोगी है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में रुचि लेने के साथ अपनी प्रतिभागिता करनी चाहिए। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने संकोच को दूर करना चाहिए। प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व पारितोषिक प्रदान किए गए। प्रो. संजीव गांधी की देखरेख में कार्यक्रम करवाया गया।

प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संस्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें