फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2014 में सत्ता में आने पर लिया था स्मारक का सकंल्प : मनोहर लाल

Tue, 28 Oct 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
लौहगढ़ के स्मारक के निर्माण के लिए भूमि भूजन करते केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्री मनोहर लाल। संवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर (यमुनानगर)। केंद्रीय आवास और शहरी कार्य एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को कहा कि 2014 में सत्ता में आने के बाद उन्होंने लौहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर का स्मारक बनाने का संकल्प लिया था, जो अब जाकर पूरा हो रहा है। यह स्मारक व संग्रहालय बाबा बंदा सिंह बहादुर के जीवन की गाथा लिखेगा, साथ ही युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा भी बनेगा।
केंद्रीय मंत्री सोमवार को बाबा बंदा सिंह बहादुर की जयंती पर लौहगढ़ में 112 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्मारक व संग्रहालय के निर्माण कार्य शुभारंभ करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह स्मारक बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के अदम्य साहस और बलिदान की याद को अमर करने के साथ-साथ आने वाली पीढि़यों के लिए सिख समुदाय की गौरवशाली विरासत को प्रदर्शित करेगा और भारतीय संस्कृति का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

बाबा बंदा सिंह बहादुर की लोहगढ़ स्थित वीरता का प्रतीक उनका पहला सिख साम्राज्य स्थापित करना था, जिसकी राजधानी लोहगढ़ को बनाया गया था। उन्होंने सरहिंद पर जीत के बाद लोहगढ़ को अपनी राजधानी बनाया और यहीं से खालसा राज की नींव रखी। इस दौरान उन्होंने जमींदारी व्यवस्था को खत्म करके किसानों को राहत दी। उन्होंने कहा कि बंदा सिंह बहादुर ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी और धर्म और न्याय के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
विज्ञापन

चौथी बार भी बनेगी भाजपा सरकार

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा की सरकार को जनता ने प्यार दिया है। चौथी बार भी भाजपा सरकार प्रदेश में भारी बहुमत से आएगी। कलेसर के समीप बनने वाले बांध पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट सेंटर वॉटर कमिशन को भेजा गया है। हरियाणा, उतराखंड, हिमाचल व यूपी के प्रदेश से यह प्रोजेक्ट जुड़ा है। उन्होंने बिहार चुनाव पर कहा वहां भाजपा भारी मतों से जीत हासिल करेगी। इसके अलावा छठ पर्व को देखते हुए बिहार के लोगों के लिए विशेष ट्रेन भी चलाई गई हैं। इस मौके पर हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री रणबीर गंगवा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी कंवरपाल गुर्जर सहित अन्य सभी ट्रस्टी सदस्य प्रमुखता से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें