फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मन्नत और सौरभ चुने गए सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Fri, 07 Mar 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। मुकंदलाल राष्ट्रीय कॉलेज में 54वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। अंतिम दिन लड़कों की लंबी कूद, हैमर थ्रो, टग ऑफ वार व लड़कियों की 100 मीटर दौड़, लंबी कूद व अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। लड़कियों में मन्नत व लड़कों में सौरभ को बेस्ट एथलीट चुना गया।
कॉलेज के डीपी डॉ. महेंद्र सिंह आलमपुर की देखरेख में चल रही प्रतियोगिता में गुरुवार को लड़कों की लांग जंप में सौरव पहले, वंश दूसरे व आदित्य तीसरे स्थान पर रहे। हैमर थ्रो में सौरभ पहले, सौरव दूसरे व मोहित तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की लांग जंप में निशा पहले, मन्नत दूसरे व रजविंद्र तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में मन्नत पहले, निशा दूसरे व खुशी तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों की टग ऑफ वार में बीए-1 प्रथम व बीए-3 दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की टग ऑफ वार में बीए-1 प्रथम व बीए-3 दूसरे स्थान पर रही। डीपी डॉ. महेंद्र सिंह आलमपुर के नेतृत्व में विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें