फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनिंद्र, दमनदीप ने मुख्य सरगना को दी थी पिस्टल व कारतूस, दोनों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिंद्र, दमनदीप ने मुख्य सरगना को दी थी पिस्टल, कारतूस, दोनों गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो - 27
- चार वारदातों में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, निरंकारी ज्वेलर से लूटे गहने बरामद व पिस्टल बरामद
- मुख्य सरगना दिलप्रीत से साढ़े नौ लाख रुपये किए बरामद, पांच आरोपी भेजे जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सीआईए 2 की टीम ने हत्या, लूट व हत्या के प्रयास समेत चार वारदातों को अंजाम देने के मामले में मुख्य सरगना दिलप्रीत उर्फ सरबजीत के दो और साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान ईस्ट भाटिया नगर निवासी मनिंद्र उर्फ गगन व पिरथी नगर निवासी दमनदीप के रूप में हुई। इन्होंने वारदातों को अंजाम देने के लिए सरगना दिलप्रीत को पिस्टल व कारतूस दिए थे। मामले में अब तक सात आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
आरोपियों से निरंकारी ज्वेलर विनोद को गोली मारकर लूटे गहने व वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली गई है। रिमांड खत्म होने पर मुख्य आरोपी भगवानपुर निवासी दिलप्रीत, मनीष व राहुल को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया जबकि आरोपी सर्वप्रीत व गुरदीप अभी रिमांड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वप्रीत, गुरदीप रिमांड पर, दिलप्रीत से साढ़े नौ लाख बरामद
सीआईए 2 इंचार्ज राकेश ने बताया कि मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए भगवानपुर निवासी सर्वप्रीत सिंह व गुरदीप उर्फ नंदू को रिमांड पर लिया गया है। सर्वप्रीत सिंह को ज्वेलर विनोद कुमार से लूट और गुरदीप को एचडीएफसी बैंक के बाहर व्यापारी के चालक की हत्या व 50.09 लाख रुपये की लूट की वारदात में शामिल था। पूछताछ में आरोपियों से लूटी गई नकदी व गहने बरामद किए जाएंगे। इंचार्ज ने बताया कि अब तक उनकी टीम दिलप्रीत से साढ़े नौ लाख रुपये बरामद कर चुकी है। इसके अलावा उससे क्रूज कार, बाइक के पार्ट व पिस्टल भी किया गया। मनीष व राहुल से ज्वेलर से लूटे गए जेवरात और देशी पिस्टल बरामद किया गया है। मुख्य आरोपी भगवानपुर निवासी दिलप्रीत उर्फ सरबजीत, मनीष व राहुल और गुरदीप पर पांच-पांच का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें