फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाषण प्रतियोगिता में मनदीप को पहला स्थान

Tue, 13 Jan 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विचार रखती छात्रा। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। कौशल विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान विभाग की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। इसके तहत 12 से 16 जनवरी तक पांच दिवसीय कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम की राजकीय आईटीआई में सोमवार को शुरुआत की गई। भाषण प्रतियोगिता मनदीप कौर ने पहला, सोनिया ने दूसरा और नाजिम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम आईटीआई प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान के नेतृत्व में करवाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के विचारों, आत्मविश्वास, अनुशासन व राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा। प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 1100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। द्वितीय को 750 और तृतीय को 500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन डॉ. अंजना मुख्य वक्ता रहीं। वहीं, आबकारी एवं कराधान विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त आयुक्त प्रीतम सिंह मोर मुख्यातिथि रहे। प्रीतम सिंह मोर ने युवाओं से अनुशासन, ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज युवाओं की शक्ति व ऊर्जा का उपयोग सही दिशा व राष्ट्र निर्माण में हो इसके लिए जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को हमारे देश के महापुरुषों की जीवनी से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। डॉ. अंजना ने फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन से विद्यार्थियों स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के रक्त की भी जांच की गई। प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे विद्यार्थियों को बताया और उनके आदर्शों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम उपप्राचार्य दीपेश महेंद्रू की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें