फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पेंटिंग स्पर्धा में मनदीप कौर प्रथम

Fri, 19 Sep 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। गांव गुमथला राव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कक्षा 11वीं से मनदीप कौर प्रथम, 12वीं से विकास दूसरे और 10वीं से प्रिंस तीसरे स्थान पर रहे। कनिका को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विजेताओं को डॉ. शुभम सलूजा, श्याम मेहता व प्रधानाचार्य शिवकुमार धीमान ने सम्मानित किया। इसी तरह वीरवार को गांव चमरोड़ी, बकाना, कांजनू के राजकीय विद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिता कराई। जिला उपाध्यक्ष हैप्पी खेड़ी ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर ओमप्रकाश कांबोज, राजकुमार, बंटी सैनी बकाना, हरपाल सैनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

सिली कलां में रक्तदान शिविर कल
रादौर। यूथ क्लब की ओर से शनिवार की सुबह दस बसे गांव सिली कलां में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। सरपंच मीनू कांबोज ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य विभाग के टीम सेवाएं देगी। मुख्य अतिथि एसडीएम नरेंद्र कुमार रहेंगे। शिविर में 50 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा है। रक्तदान से थैलीसीमिया पीड़ितों को जीवन जीने में मदद मिलती है। इसल मौके पर सीटू नंबरदार, गुंजन कांबोज, अमित खान, विनीत कांबोज, सचिन कांबोज, विकास कांबोज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें