यमुनानगर। थाना प्रतापनगर पुलिस ने गांव बॉम्बेपुर के पास से युवक को 20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव के ही नाजिम के रूप में हुई। आरोपी खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीएसआई रजत शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम सूचना मिली कि गांव बॉम्बेपुर के पास युवक नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है। टीम ने युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। संवाद