फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Mon, 06 Apr 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। व्यासपुर-साढौरा स्टेट हाईवे पर स्थित कुराली अड्डा के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। व्यासपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कपूरी निवासी रणधीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 42 वर्षीय भाई संजीव कुमार अंबाला जिले के गांव गोगलगढ़ में गन्ना क्रशर पर काम करता था। वह महीने में एक-दो बार घर आता रहता था। शनिवार शाम को वह अपने भाई को लेने के लिए कुराली अड्डा पर गया हुआ था। रणधीर सिंह के अनुसार, इसी दौरान संजीव सड़क पार कर रहा था कि अचानक तेज गति से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से घायल संजीव को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना व्यासपुर पुलिस ने रणधीर सिंह की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें